राजस्थान का एकीकरण — परिचय
वर्तमान राजस्थान का निर्माण एक लम्बी प्रक्रिया से गुजरा जिसकी शुरूआत 17 मार्च, 1948 को हुई। राजस्थान राज्य के गठन का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है:
प्रथम चरण — मत्स्य संघ की स्थापना
| विवरण | जानकारी |
| स्थापना | मत्स्य संघ |
| दिनांक | 17 मार्च, 1948 |
| सम्मिलित रियासतें | भरतपुर, धौलपुर, अलवर और करौली |
| राजधानी | अलवर |
| राजप्रमुख | धौलपुर के महाराजा |
द्वितीय चरण — राजस्थान संघ की स्थापना
| विवरण | जानकारी |
| स्थापना | राजस्थान संघ |
| दिनांक | 25 मार्च, 1948 |
| सम्मिलित रियासतें | बाँसवाड़ा, बूँदी, कोटा, टोंक, डूंगरपुर, झालावाड़, शाहपुरा, किशनगढ़ |
| राजधानी | कोटा |
| राजप्रमुख | कोटा के महाराज |
तृतीय चरण — संयुक्त राजस्थान की स्थापना
| विवरण | जानकारी |
| स्थापना | संयुक्त राजस्थान |
| दिनांक | 18 अप्रैल, 1948 |
| सम्मिलित रियासतें | राजस्थान संघ और उदयपुर |
| राजधानी | उदयपुर |
| राजप्रमुख | उदयपुर के महाराजा |
| उप-राजप्रमुख | कोटा के महाराज |
चतुर्थ चरण — वृहत राजस्थान की स्थापना
| विवरण | जानकारी |
| स्थापना | वृहत राजस्थान |
| दिनांक | 30 मार्च, 1949 |
| सम्मिलित रियासतें | संयुक्त राजस्थान + बीकानेर, जयपुर, जोधपुर एवं जैसलमेर |
| राजधानी | जयपुर |
| महा राजप्रमुख | उदयपुर के महाराजा |
| राजप्रमुख | जयपुर के महाराजा |
| उप-राजप्रमुख | कोटा के महाराज |
| प्रथम मुख्यमंत्री | पंडित हीरालाल शास्त्री |
पंचम चरण — संयुक्त वृहत राजस्थान की स्थापना
| विवरण | जानकारी |
| स्थापना | संयुक्त वृहत राजस्थान |
| दिनांक | 15 मई, 1949 |
| विशेष | मत्स्य संघ और वृहत राजस्थान को मिला दिया गया |
षष्ठम चरण — राजस्थान संघ की स्थापना
| विवरण | जानकारी |
| स्थापना | राजस्थान संघ |
| दिनांक | 26 जनवरी, 1950 |
| विशेष | एकमात्र बची प्राचीन रियासत सिरोही को गणतंत्र दिवस के दिन मिलाकर संयुक्त वृहत राजस्थान का नाम राजस्थान संघ कर दिया गया। (सिरोही रियासत की एक तहसील आबू को गुजरात में मिला दिया गया।) |
सप्तम चरण — राजस्थान का पूर्ण गठन
- राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिश पर केन्द्र-शासित प्रदेश अजमेर, मेरवाड़ा को भी 1 नवम्बर, 1956 को राजस्थान में मिला दिया गया
- इसके साथ 'आबू' तहसील एवं मध्य भारत (वर्तमान मध्य प्रदेश) के मंदसौर जिले का एक क्षेत्र 'सुनेल टप्पा' का विलय राजस्थान में किया गया
- दूसरी ओर कोटा रियासत का सिरोंज क्षेत्र मध्य भारत में मिला दिया गया
- राजस्थान संघ का नाम राजस्थान कर दिया गया
राजस्थान का एकीकरण — संक्षिप्त तालिका
| क्रम |
निर्मित संघ |
तिथि |
रियासत/राज्य जो संघ में मिले |
| 1. |
मत्स्य संघ |
17-3-1948 |
अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली |
| 2. |
राजस्थान संघ |
25-3-1948 |
बाँसवाड़ा, बूँदी, कोटा, टोंक, डूंगरपुर, झालावाड़, शाहपुरा एवं किशनगढ़ |
| 3. |
संयुक्त राजस्थान |
18-4-1948 |
राजस्थान संघ + उदयपुर |
| 4. |
वृहत राजस्थान |
30-3-1949 |
संयुक्त राजस्थान + बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर |
| 5. |
संयुक्त वृहत राजस्थान |
15-5-1949 |
वृहत राजस्थान + मत्स्य संघ |
| 6. |
राजस्थान संघ |
26-1-1950 |
संयुक्त वृहत राजस्थान + सिरोही |
| 7. |
राजस्थान |
1-11-1956 |
राजस्थान संघ + अजमेर, सुनेल टप्पा |
महत्वपूर्ण: 30 मार्च, 1949 को वृहत राजस्थान के रूप में महत्वपूर्ण इकाई का गठन हुआ था — इसीलिए यह तिथि राजस्थान राज्य के स्थापना दिवस के रूप में मनाई जाती है।