My Cart
Your Cart 0

    Your cart is empty.

  • Total (Amount) ₹0.00

राजस्थान CET 12वीं लेवल परीक्षा पैटर्न

← Read this page in English

यह राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा जारी समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकण्डरी स्तर)–2024 का आधिकारिक पाठ्यक्रम है। मूल PDF ऊपर से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा की स्कीम (CET 2026, विज्ञप्ति संख्या 08/2026)

विवरणमान
प्रश्नों की संख्या120
कुल अंक240 (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक)
समय02:30 घण्टे
प्रश्न का प्रकारबहुविकल्पीय — सभी प्रश्नों के अंक समान
ऋणात्मक अंकनहाँ — प्रत्येक गलत उत्तर पर उस प्रश्न के 1/3 अंक (0.67 अंक)
मानक स्तरसीनियर सैकण्डरी (कक्षा 12)

विज्ञप्ति में साफ लिखी तीन बातें :

  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे तथा सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर उस प्रश्न के एक-तिहाई (1/3) अंक काटे जाएँगे। (2024 की परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं था।)
  • सभी प्रश्न सीनियर सैकण्डरी स्तर के होंगे।

पाँचवाँ विकल्प — यह ज़रूर ध्यान रखें

CET की O.M.R. उत्तर-पत्रक पर हर प्रश्न के पाँच गोले होते हैं। पाँचवाँ गोला "अनुत्तरित प्रश्न" के लिए है — वह कोई उत्तर नहीं है।

यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते, तब भी पाँचवाँ गोला भरना अनिवार्य है। विज्ञप्ति के अनुसार, किसी प्रश्न में कोई भी गोला गहरा न करने पर उस प्रश्न के 1/3 अंक काटे जाएँगे (10 प्रतिशत प्रश्नों तक), और 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में कोई गोला न भरने पर अभ्यर्थी अयोग्य कर दिया जाएगा। पाँचवाँ गोला भरने से कुछ नहीं कटता।

विषयवार भारांक

बोर्ड विषयवार प्रश्नों की संख्या अलग से घोषित नहीं करता — सभी 120 प्रश्न नीचे दिए गए विषयों में से मिले-जुले आते हैं। पिछले प्रश्न-पत्रों को देखने पर राजस्थान सामान्य ज्ञान (इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था) का हिस्सा सबसे बड़ा रहता है।

ExamWise App