16 जनवरी 2026 करेंट अफेयर्स: जयपुर में 78वीं आर्मी डे परेड, IPS शत्रुजीत कपूर ITBP DG बने
HIState PCScurrent affairs16 january 2026army day parade
# current affairs# 16 january 2026# army day parade# jaipur army day# itbp dg# shatrugheet kapoor# cs poc 2026# insv kaundinya# iss astronauts return# jammu kashmir export index# defence current affairs
नेशनल (NATIONAL)
1. जयपुर में 78वीं आर्मी डे परेड हुई
15 जनवरी को जयपुर के महल रोड पर 78वीं आर्मी डे परेड आयोजित हुई।
पहली बार आर्मी एरिया से बाहर आर्मी डे परेड की गई।
अशोक चक्र, परमवीर चक्र और महावीर चक्र से सम्मानित आर्मी ऑफिसर्स ने परेड को लीड किया।
परेड में ब्रह्मोस मिसाइल, भीष्म, अर्जुन टैंक, पिनाका लॉन्चर, रोबोटिक डॉग्स का प्रदर्शन किया गया।
इसमें अपाचे हेलिकॉप्टर और जगुआर एयरक्राफ्ट भी शामिल रहे।
स्वदेशी मिसाइल सिस्टम, उन्नत टैंक, सैन्य वाहन, ड्रोन, एंटी-एयर और एंटी-टैंक हथियार सिस्टम दिखाए गए।
हर साल 15 जनवरी को ‘सेना दिवस’ मनाया जाता है।
15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी।
2. पीएम मोदी ने 28वीं CSPOC का उद्घाटन किया
15 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में 28वें CSPOC सम्मेलन का उद्घाटन किया।
CSPOC (Conference of Speakers and Presiding Officers of the Commonwealth) 14 से 16 जनवरी तक चलेगा।
इस सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कर रहे हैं।
कॉमनवेल्थ के 42 देशों से 61 स्पीकर्स और प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स इसमें शामिल हो रहे हैं।
सम्मेलन के बाद लोकसभा अध्यक्ष यूके हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर लिंडसे होयले को अगले CSPOC की अध्यक्षता सौंपेंगे।
3. INSV कौंडिन्य गुजरात से ओमान पहुंचा
14 जनवरी को भारतीय नौसेना का INSV कौंडिन्य 18 दिनों की यात्रा पूरी कर गुजरात से ओमान (मस्कट) पहुंचा।
यह जहाज 29 दिसंबर 2025 को गुजरात के पोरबंदर से ओमान के लिए रवाना हुआ था।
INSV कौंडिन्य चौथी-पांचवीं शताब्दी के भारतीय जहाजों के मॉडल पर आधारित है।
यह बिना किसी कील के रस्सियों से सिलकर तैयार किया गया है।
यह हिंद महासागर क्षेत्र में प्रचलित प्राचीन भारतीय जहाज निर्माण परंपरा को दर्शाता है।
INSV कौंडिन्य की यह पहली विदेश यात्रा थी।
अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)
4. सीनियर IPS ऑफिसर शत्रुजीत कपूर ITBP के महानिदेशक बने
14 जनवरी को हरियाणा के पूर्व DGP और IPS अधिकारी शत्रुजीत कपूर को ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) का महानिदेशक नियुक्त किया गया।
वे हरियाणा कैडर के 1990 बैच के IPS अधिकारी हैं।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद यह नियुक्ति हुई।
वे 31 अक्टूबर या अगले आदेश तक ITBP DG पद पर बने रहेंगे।
उन्होंने प्रवीण कुमार की जगह ली।
प्रवीण कुमार अब BSF के प्रमुख नियुक्त किए गए हैं और वे 30 सितंबर 2026 तक इस पद पर रहेंगे।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
5. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से 4 अंतरिक्ष यात्रियों को वापस बुलाया गया
14 जनवरी को NASA ने मेडिकल इश्यू के कारण ISS से 4 अंतरिक्ष यात्रियों को समय से पहले वापस बुलाया।
चारों को अगस्त 2025 में ISS भेजा गया था और फरवरी के अंत तक लौटना था।
वे SpaceX कैप्सूल से ISS से रवाना हुए थे।
मिशन में NASA की जेना कार्डमैन, माइक फिंके, जापान के किमिया यूई और रूस के ओलेग प्लाटोनोव शामिल थे।
15 जनवरी को कैलिफोर्निया के पास प्रशांत महासागर में इनकी लैंडिंग हुई।
1957 में स्पुतनिक लॉन्च के बाद अमेरिका ने NASA की स्थापना की थी।
ISS की शुरुआत 20 नवंबर 1998 को रूसी मॉड्यूल Zarya के लॉन्च से हुई थी।
2 नवंबर 2000 को पहली बार अंतरिक्ष यात्री लंबे समय के लिए ISS पर पहुंचे थे।
राज्य (STATE)
6. NITI Aayog के Export Preparedness Index 2024 में जम्मू-कश्मीर दूसरे नंबर पर
नीति आयोग ने ‘निर्यात तैयारी सूचकांक (EPI) 2024’ जारी किया।
छोटे राज्यों/पूर्वोत्तर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में उत्तराखंड पहले और जम्मू-कश्मीर दूसरे स्थान पर रहा।
जम्मू-कश्मीर ‘लीडर’ कैटेगरी में शामिल है और उसने 51.08 अंक हासिल किए।
जम्मू-कश्मीर के प्रमुख निर्यात: दवा (Medicaments), ऊनी रेडीमेड गारमेंट, हैंडलूम।
लगभग 1,614 करोड़ के निर्यात में बांग्लादेश, UAE, ओमान, म्यांमार और फिलीपींस प्रमुख इम्पोर्टर रहे।
EPI 2022 में जम्मू-कश्मीर की रैंक 17वीं थी, जो अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई।
आज का इतिहास (TODAY'S HISTORY): 16 जनवरी
2003: कल्पना चावला ने स्पेस शटल कोलंबिया से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी (1 फरवरी 2003 को वापसी के दौरान दुर्घटना हुई)।
2006: मिशेल बैशलेट चिली की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
1989: मलयालम अभिनेता प्रेम नजीर का निधन (610 फिल्मों में लीड रोल का गिनीज रिकॉर्ड)।
1920: ‘लीग ऑफ नेशंस’ ने पेरिस में पहली काउंसिल मीटिंग की।
1761: अंग्रेजों ने पुडुचेरी को फ्रांस के कब्जे से छीना।