15 जनवरी 2026 करेंट अफेयर्स: BRICS 2026 लोगो जारी, लक्षद्वीप मेडिकल कैंप, समर हजारिका का निधन
HIState PCScurrent affairs15 january 2026brics 2026
# current affairs# 15 january 2026# brics 2026# s jaishankar# brics logo# rajnath singh# lakshadweep medical camp# samar hazarika death# quick commerce# india france strategic dialogue# sikkim e permit# defence current affairs
राष्ट्रीय (NATIONAL)
1. भारत ने 18वें BRICS 2026 की अध्यक्षता संभाली
13 जनवरी को भारत ने आधिकारिक रूप से 18वें BRICS समिट 2026 की अध्यक्षता संभाली।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने BRICS 2026 का लोगो, थीम और वेबसाइट लॉन्च की।
लोगो में कमल और ‘नमस्ते’ को दर्शाया गया है।
यह लोगो विदेश मंत्रालय के सिटिजन एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म पर आयोजित ओपन कॉन्टेस्ट से चुना गया।
BRICS 2026 की थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” रखी गई है।
BRICS के संस्थापक सदस्य: ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं।
बाद में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, UAE और इंडोनेशिया पूर्ण सदस्य बने।
2026 में BRICS की स्थापना के 20 वर्ष पूरे होंगे।
2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लक्षद्वीप मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया
13 जनवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लक्षद्वीप मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया।
यह इंडियन नेवी जॉइंट सर्विसेज मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल कैंप है।
कैंप 12 से 16 जनवरी 2026 तक चलेगा।
लक्षद्वीप के नागरिकों को मुफ्त मेडिकल चेकअप और इलाज की सुविधा दी जा रही है।
कैंप अगत्ती, कावारत्ती, एंड्रोथ, अमिनी और मिनिकॉय द्वीपों में आयोजित किया गया।
3. क्विक कॉमर्स कंपनियों ने ‘10 मिनट डिलीवरी’ का दावा हटाया
ब्लिंकिट, स्विगी और जेप्टो जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियों ने ‘10 मिनट डिलीवरी’ का दावा बंद कर दिया।
यह फैसला डिलीवरी बॉयज की हड़ताल और सरकारी हस्तक्षेप के बाद लिया गया।
केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
सरकार ने स्पष्ट किया कि बिजनेस मॉडल वर्कर्स की जान जोखिम में डालकर नहीं चलाया जाएगा।
4. भारत-फ्रांस के बीच 38वीं रणनीतिक वार्ता नई दिल्ली में
13 जनवरी को नई दिल्ली में 38वीं भारत-फ्रांस रणनीतिक वार्ता आयोजित हुई।
फ्रांस के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन ने सह-अध्यक्षता की।
बैठक में डिफेंस, सिक्योरिटी और टेक्नोलॉजी पर चर्चा हुई।
फरवरी में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर आएंगे।
भारत और फ्रांस मिलकर ‘India-AI Impact Summit 2026’ की सह-मेजबानी करेंगे।
निधन (DEATH)
5. असम के संगीतकार और गायक समर हजारिका का निधन
13 जनवरी को असम के प्रसिद्ध संगीतकार और गायक समर हजारिका का निधन हो गया।
वे 75 वर्ष के थे।
उन्होंने 1960 के दशक में अपने संगीत करियर की शुरुआत की थी।
उनका पहला एल्बम 1968 में रिलीज हुआ था।
वे भारत रत्न से सम्मानित गायक भूपेन हजारिका के सबसे छोटे भाई थे।
उन्होंने रेडियो, एल्बम और फिल्मों के लिए कई गीत गाए और संगीत दिया।
राज्य (STATE)
6. सिक्किम जाने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए ई-परमिट अनिवार्य
13 जनवरी को सिक्किम सरकार ने विदेशी पर्यटकों के लिए ई-परमिट अनिवार्य किया।
यह नियम संरक्षित और प्रतिबंधित क्षेत्रों में लागू होगा।
त्सोमगो झील, युमथांग घाटी और जीरो पॉइंट के लिए ई-पास जरूरी होगा।
पर्यटकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
यह निर्णय केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर लिया गया।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY): 15 जनवरी
भारत में हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है।
1949 में जनरल के.एम. करिअप्पा भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बने।
2020 में विराट कोहली को ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड मिला।
2010 में 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण देखा गया।
1998 में पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नंदा का निधन हुआ।
1965 में भारतीय खाद्य निगम (FCI) की स्थापना हुई।
1784 में एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल की स्थापना हुई।