My Cart
Your Cart 0

    Your cart is empty.

  • Total (Amount) ₹0.00
← वापस
13 Jan 2026

13 जनवरी 2026 के करेंट अफेयर्स: PSLV-C62 मिशन फेल, भारत-जर्मनी रक्षा समझौता

HI State PCS current affairs 13 january 2026 india germany mou
# current affairs # 13 january 2026 # india germany mou # pslv-c62 failure # isro # g7 meeting # icj # rohingya # death news # history # examwise

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

1. भारत और जर्मनी ने डिफेंस प्रोडक्शन पर MoU साइन किया

  • 12 जनवरी को गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच बैठक हुई।
  • भारत और जर्मनी ने डिफेंस प्रोडक्शन और ग्रीन टेक्नोलॉजी से जुड़े समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
  • भारत ने जर्मनी की थिसेनक्रुप कंपनी और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के बीच 6 उन्नत पनडुब्बियों के निर्माण की डील की।
  • दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार अब 50 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।
  • फ्रेडरिक मर्ज की यह पहली भारत यात्रा है।

2. ISRO का PSLV-C62 मिशन फेल हुआ

  • ISRO का वर्ष 2026 का पहला मिशन PSLV-C62 तकनीकी खराबी के कारण असफल रहा।
  • इस मिशन के तहत EOS-09 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट को 524 किमी की सन-सिंक्रोनस पोलर ऑर्बिट में स्थापित किया जाना था।
  • रॉकेट 12 जनवरी को सुबह 10:18 बजे श्रीहरिकोटा से 16 उपग्रहों के साथ लॉन्च हुआ था।
  • ISRO प्रमुख डॉ. वी. नारायणन के अनुसार तीसरे चरण में गड़बड़ी के कारण रॉकेट अपने मार्ग से भटक गया।
  • इससे पहले मई 2025 में PSLV-C61 मिशन भी तीसरे चरण में असफल हुआ था।

3. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव G7 क्रिटिकल मिनरल्स बैठक में शामिल

  • केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 12 जनवरी को वाशिंगटन DC में G7 क्रिटिकल मिनरल्स बैठक में भाग लिया।
  • यह परिषद क्रिटिकल मिनरल्स की सुरक्षित सप्लाई चेन सुनिश्चित करने के लिए कार्य करती है।
  • इन खनिजों में लिथियम, कोबाल्ट, ग्रेफाइट और तांबा शामिल हैं।
  • ये मिनरल्स डिफेंस सिस्टम, इलेक्ट्रिक बैटरी और मैन्युफैक्चरिंग के लिए आवश्यक हैं।

अंतरराष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

4. UN इंटरनेशनल कोर्ट में म्यांमार रोहिंग्या नरसंहार मामले की सुनवाई

  • इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) में म्यांमार के खिलाफ रोहिंग्या नरसंहार मामले की सुनवाई होगी।
  • 2017 में म्यांमार की सैन्य कार्रवाई के बाद लगभग 7 लाख रोहिंग्या बांग्लादेश चले गए थे।
  • यह मामला 2019 में द गाम्बिया द्वारा दायर किया गया था।
  • मामला 1948 के जेनोसाइड कन्वेंशन के उल्लंघन से जुड़ा है।

निधन

5. स्विस लेखक एरिच वॉन डेनिकेन का निधन

  • प्रसिद्ध स्विस लेखक एरिच वॉन डेनिकेन का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • उनकी चर्चित पुस्तकों में 'Chariots of the Gods' और 'Gods Were Astronauts' शामिल हैं।
  • उनकी किताबों की 63 मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं।
  • वे प्राचीन अंतरिक्ष यात्री सिद्धांत के लिए जाने जाते थे।

6. सिंगर प्रशांत तमांग का निधन

  • इंडियन आइडल सीजन-3 के विजेता प्रशांत तमांग का 11 जनवरी को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।
  • वे 43 वर्ष के थे और वेब सीरीज ‘पाताललोक’ में भी नजर आ चुके थे।

7. वाम नेता समीर पुतातुंडु का निधन

  • पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ वाम नेता समीर पुतातुंडु का 11 जनवरी को निधन हो गया।
  • वे CPI(M) के वरिष्ठ नेता और PDS के सह-संस्थापक थे।
  • उन्होंने सिंगुर और नंदीग्राम भूमि आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी।

आज का इतिहास: 13 जनवरी

  • 1949 में भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा का जन्म हुआ।
  • 2007 में महिलाओं के प्रति भेदभाव समाप्त करने पर UN का 37वां अधिवेशन न्यूयॉर्क में हुआ।
  • 1948 में महात्मा गांधी ने हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए कोलकाता में आमरण अनशन शुरू किया।
  • 1910 में न्यूयॉर्क में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण शुरू हुआ।
🔗 स्रोत (3)
🖨️ इस महीने की PDF Download करें — ₹49
📖 Notes पढ़ना बिल्कुल Free • सिर्फ PDF के लिए ₹49
WhatsApp Support