# Current Affairs# January 2026# Pankhuri Portal# Uttarakhand High Court# UIDAI Uday# AI Impact Summit# Iran India Relations# Hindi Literature# Today in History
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
1. जस्टिस मनोज कुमार उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त
जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को 8 जनवरी 2026 को उत्तराखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया।
वे 12 अप्रैल 2013 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने थे।
जस्टिस मनोज 8 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे।
उन्होंने 1987 में लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
उन्होंने जस्टिस गुहानाथन नरेंद्र का स्थान लिया है।
2. UIDAI ने 'उदय' नाम का शुभंकर लॉन्च किया
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 9 जनवरी को 'उदय' नाम का शुभंकर लॉन्च किया।
इसका उद्देश्य आधार सेवाओं को आम जनता के लिए सरल बनाना है।
शुभंकर का अनावरण तिरुवनंतपुरम में UIDAI अध्यक्ष नीलकंठ मिश्रा द्वारा किया गया।
'उदय' को केरल के त्रिशूर निवासी अरुण गोकुल ने डिजाइन किया है।
इसे MyGov प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय डिजाइन प्रतियोगिता के माध्यम से चुना गया।
3. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 'पंखुड़ी' डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया
महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने 9 जनवरी को 'पंखुड़ी' पोर्टल लॉन्च किया।
इस पोर्टल का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के लिए सेवाओं को सरल बनाना है।
यह मंत्रालय में समन्वय और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए विकसित किया गया है।
पोर्टल न्यूट्रीशन, हेल्थ, अर्ली चाइल्ड केयर, शिक्षा और महिला सुरक्षा से जुड़ा है।
4. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत आएंगे
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों फरवरी में नई दिल्ली में होने वाली AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे।
AI इम्पैक्ट समिट 19-20 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
यह ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाली पहली वैश्विक AI समिट है।
इससे पहले यह समिट यूके, साउथ कोरिया और फ्रांस में हो चुकी है।
5. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भारत आएंगे
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची जनवरी के अंत में भारत की यात्रा करेंगे।
वे इससे पहले मई 2025 में भारत आए थे।
वर्ष 2026 में भारत और ईरान अपने कूटनीतिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
निधन
6. हिंदी साहित्यकार ज्ञानरंजन का निधन
प्रसिद्ध हिंदी लेखक और प्रगतिशील आंदोलन के कहानीकार ज्ञानरंजन का 8 जनवरी को निधन हो गया।
वे 90 वर्ष के थे और साहित्यिक पत्रिका 'पहल' के संपादक रहे।
वे 'कबाड़खाना', 'पिता' और 'बाड़ के इधर-उधर' जैसी रचनाओं के लिए प्रसिद्ध थे।
2013 में जबलपुर विश्वविद्यालय ने उन्हें डी.लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया था।
आज का इतिहास: 10 जनवरी
2006 में हर वर्ष 10 जनवरी को 'विश्व हिंदी दिवस' मनाने की घोषणा की गई।
हिंदी दिवस 2026 की थीम है – 'पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक'।
1974 में प्रसिद्ध अभिनेता ऋतिक रोशन का जन्म हुआ।
1963 में भारत सरकार ने स्वर्ण नियंत्रण योजना की शुरुआत की।